दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने अपने लोकप्रिय बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A06 5G पर भारतीय ग्राहकों के लिए खास फेस्टिवल ऑफर का ऐलान किया है। यह सीमित समय के लिए उपलब्ध ऑफर उन यूजर्स के लिए शानदार मौका है, जो 4G से 5G स्मार्टफोन में अपग्रेड करना चाहते हैं। कुल मिलाकर, Samsung Galaxy A06 5G अब बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन डील साबित हो रहा है। फेस्टिव सीजन के इस खास ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन और किफायती एक्सेसरीज प्राप्त कर सकते हैं। आइए खबर में विस्तार से जानते है.
बड़ी कीमत में कटौती
पिछले साल के आखिर में 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुए इस फोन को अब बड़ी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके दाम घटाकर 9,999 रुपये कर दिए हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन खरीद पर 100 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी यूजर्स इस 5G स्मार्टफोन को बेहद किफायती दाम में खरीद पाएंगे।
Samsung Galaxy A06 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, HD+
प्रोसेसर Exynos
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 5000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 2MP, 25W
OS Android 14,OneUI
बेहतरीन बंडल ऑफर
सिर्फ कीमत में ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज पर भी कंपनी ने ऑफर पेश किया है। Samsung Galaxy A06 5G की खरीद पर 1,399 रुपये वाला 25W का ट्रैवल अडेप्टर महज 299 रुपये में मिलेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा, इसलिए ग्राहकों को जल्दी निर्णय लेना होगा।
स्टोरेज और कलर ऑप्शन
सैमसंग ने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB। इसके साथ ही यह तीन आकर्षक कलर विकल्पों ब्लैक, लाइट ब्लू और गोल्ड में उपलब्ध है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन का स्टोरेज 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy A06 5G में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह Exynos ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर चलता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान करता है। साथ ही, फोन की 4GB रैम को वर्चुअल रैम तकनीक के जरिए और बढ़ाया जा सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।
दमदार बैटरी और कैमरा
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित OneUI के साथ आता है, जो यूजर को बेहतर और स्मूद अनुभव प्रदान करता है।



