Vedant Samachar

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़: अश्लील गाली गलौच और झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा,15 सितंबर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना अजाक/शिवरीनारायण पुलिस ने एक आरोपी को अश्लील गाली गलौच करते हुए झपटमारी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मुरली मनोहर नायर उम्र 42 वर्ष है, जो वार्ड नं 15 सेठीनगर शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा का निवासी है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 13 सितंबर 2025 को आरोपी मुरली नायर नशे में धुत होकर बीयर की बॉटल लेकर गाड़ी पर खड़े होकर बीयर पी रहा था। प्रार्थी को आते देखकर आरोपी ने जातिसूचक अश्लील गाली गलौच की और कहा कि अगर 10 हजार रुपये महीने नहीं पहुंचाए तो ढाबा बंद करवा देगा।


आरोपी ने प्रार्थी के पॉकेट से 2000 रुपये छीन लिए और उसे थप्पड़ मारा। मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव किया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी को पकड़ा गया।
DSP अजाक जितेंद्र खूंटे के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2) भारतीय न्याय संहिता और ST/ST एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में DSP जितेंद्र खूंटे, SDOP चांपा यदुमणि सिदार, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी और अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

Share This Article