Vedant Samachar

KORBA NEWS : “चलो आयुर्वेद की ओर”: बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,15 सितंबर (वेदांत समाचार) । लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए “बच्चे रहे स्वस्थ” योजना के अंतर्गत एक आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

दिनांक 17 सितंबर 2025, बुधवार (अति शुभ पुष्य नक्षत्र में) को पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जाएगा। इसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।

साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए उपयोगी आहार, विहार और योग प्राणायाम की जानकारी दी जाएगी और योग प्राणायाम का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।

Share This Article