जांजगीर चांपा, 15 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एक आरोपी को भारत के महापुरुष बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में चंद घंटों में गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अजित कुमार कश्यप पिता ईश्वर प्रसाद कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी धीवरा थाना बिर्रा है। आरोपी अजित कुमार कश्यप ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था।
सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने दिनांक 14 सितंबर 2025 को अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 296, 299 भारतीय न्याय संहिता, 66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्यवाही की।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके निवास से पकड़ा गया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी शिवरीनारायण और ASI रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा।



