Vedant Samachar

गरियाबंद में बड़ी सफलता: 10 नक्सली ढेर, जवानों ने बजरंगबली की जयकारों संग मनाया जश्न

Vedant Samachar
1 Min Read

गरियाबंद,13 सितंबर ( वेदांत समाचार )। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। जिले में 24 घंटे तक चले संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में कुल 10 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें उड़ीसा राज्य कमेटी का सदस्य एवं 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मनोज तथा 25 लाख का इनामी प्रमोद पांडू भी शामिल है।

इस बड़ी सफलता के बाद जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ऑपरेशन खत्म होने के साथ ही सुरक्षा बलों ने “जय बजरंगबली” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे लगाकर जश्न मनाया।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक मारे गए नक्सली लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं। इस अभियान को नक्सल विरोधी मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share This Article