ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने फिलिस्तीनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अहमद शाहरौर को सस्पेंड कर दिया है. इस फैसले के पीछे की वजह कर्मचारी के विरोध को बताया गया है. शाहरौर ने इजराइली सरकार के साथ कंपनी के समझौते का विरोध किया था. शाहरौर ने “प्रोजेक्ट निम्बस” नामक क्लाउड कंप्यूटिंग की आलोचना की, जिससे इजराइली सरकार को एआई और डेटा सेंटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.
अमेजन ने आरोप लगाया कि शाहरौर ने कंपनी की नीतियों का उल्लंघन किया है. जबकि शाहरौर ने अपने ऑफिस पर अपने विरोध को व्यक्त करने के अधिकार की बात कही है.
फिलिस्तीनी इंजीनियर अहमद शाहरूर पिछले तीन सालों से ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की Whole Foods डिवीजन में सिएटल ऑफिस के रूप में काम कर रहे थे. उन्होंने Slack चैनल्स पर पोस्ट और एक लेटर के माध्यम से Project Nimbus का विरोध किया था.
क्यों किया गया अहमद शाहरूर को सस्पेंड?
अहमद शाहरूर ने आरोप लगाया कि गूगल की मदद से 2021 में शुरू किया गया प्रोजेक्ट निम्बस, इजराइल को एआई, डेटा सेंटर और अन्य चीजें प्रदान करता है. अमेजन ने फिलिस्तीनी सॉफ़्टवेयर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है क्योंकि उसने कंपनी के इजराइली सरकार के साथ हुई डील का सार्वजनिक रूप से विरोध किया था.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके तुरंत बाद, अमेजन ने तीन साल पहले ज्वाइन करने वाले शाहरूर को एक नोटिस भेजा, जिसमें लिखा था, “अमेजन के ध्यान में आया है कि कंपनी के कई आंतरिक स्लैक चैनलों पर आपके की तरफ से किया गया एक पोस्ट कई नीतियों का उल्लंघन कर सकता है. ” इजराइली सरकार के साथ अनुबंध का विरोध करने पर अमेजन ने फिलिस्तीनी इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया.
फिलिस्तीनियों कासपोर्ट पड़ रहा भारी
अहमद शाहरूर का कहना है कि Amazon लगातार फिलिस्तीनियों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है. इसके अलावा फ्रांस के एक कर्मचारी को सोशल मीडिया पोस्ट पर इजराइल की आलोचना के कारण नौकरी से बाहर निकाल दिया गया. Amazon के स्पोकपर्सन ने कहा कि कंपनी किसी भी तरह के भेदभाव या धमकी भरे व्यवहार और भाषा को बर्दाश्त नहीं करती है.
इससे पहले इसी तरह का विरोध Microsoft में भी देखने को मिला था. उस दौरान कंपनी ने 4 कर्मचारियों को बाहर किया था. वे भी इजराइल को मिल रही मदद का विरोध कर रहे थे.



