Vedant Samachar

बीजापुर में बड़ी सफलता : दो ईनामी नक्सली ढेर

Vedant Samachar
2 Min Read

बीजापुर,13 सितंबर ( वेदांत समाचार )। जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में दो ईनामी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस प्रकार कुल 16 लाख रुपये के इनामी माओवादी ढेर हो गए।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नक्सली कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर की टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान 12 सितम्बर की सुबह पुलिस बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ समाप्त होने के बाद क्षेत्र की तलाशी में नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

  1. हिड़मा पोड़ियाम (34 वर्ष) निवासी बेडसेट, इन्द्रावती क्षेत्र – पद: पीपीसीएम कंपनी नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का सदस्य, इनाम: ₹8 लाख
  2. मुन्ना मड़कम (25 वर्ष) निवासी कटेकल्याण, जिला दंतेवाड़ा – पद: कंपनी नम्बर 02, प्लाटून नम्बर 01 का सदस्य, इनाम: ₹8 लाख

बरामद सामग्री

01 नग .303 रायफल, 01 मैग्जीन व 04 जिंदा राउंड

01 नग 12 बोर बंदूक, 04 जिंदा राउंड

बैटरी, कार्डेक्स वायर, स्केनर सेट, विस्फोटक सामग्री

माओवादी साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री

पुलिस ने बताया कि बरामद हथियार और सामान से यह स्पष्ट है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया।

Share This Article