नई दिल्ली,12सितंबर : जनवरी 2024 से मई 2025 तक 1 लाख से अधिक भारतीय छात्न उत्तरदाताओं के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में कहा गया कि कनाडा में आवेदनों में कमी आई है, जो 2022 के 18 फीसदी से घटकर वित्त वर्ष 2025 में नौ फीसदी रह गई है। भारतीय प्रवासी छात्नों और वीजा धारकों पर हाल के दिनों में अमरीका की ट्रंप सरकार की कठोर कार्रवाई के बाद उसके पड़ोसी देश कनाडा ने भी भारत को करारा झटका दिया है। कनाडा ने 2025 में 80 फीसदी भारतीय छात्नों के वीजा आवेदन रद्द कर दिए हैं। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा के अनुसार, 2025 में कनाडा ने 80 प्रतिशत भारतीय छात्र वीजा आवेदनों को खारिज कर दिया, जो एक दशक में सबसे ज्यादा है।
आंकड़ों के अनुसार, एशिया और अफ्रीका के अन्य देशों के आवेदकों के वीजा आवेदन भी खारिज किए गए हैं लेकिन भारतीय छात्न सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कनाडा के इस कदम का असर वहां के कॉलेजों में होने वाले नामांकन पर भी पड़ा है। कनाडा सरकार के आँकड़ों के अनुसार, 2024 में कनाडा ने केवल लगभग 1.88 लाख नए भारतीय छात्नों को ही एडमिशन दिए गए, जबकि दो साल पहले तक यह संख्या दोगुनी से भी ज्यादा होती थी।



