13 सितम्बर को पाइप लाइन की मरम्मत से 10 घंटे का शटडाउन
भाठागांव,12सितंबर ( वेदांत समाचार ) । राजधानी रायपुर के भाठागांव चौक के समीप 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की राईजिंग पाइप लाईन में लीकेज होने से 13 सितंबर को मरम्मत की जाएगी। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए 10 घंटे का शटडाउन किया जाएगा। इस कारण 13 सितम्बर 2025 को सुबह 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 28 पानी टंकियों और नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 4 पानी टंकियों के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। विभाग का दावा है कि शाम तक मरम्मत पूरी हो जाने के बाद पानी की नियमित सप्लाई की जाएगी।
10 घंटे का शटडाउन
जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता ( फिल्टर प्लांट ) नर सिंह फरेन्द्र के अनुसार 0150 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रों वाटर 1400 एमएम व्यास की एच.एस. राईजिंग पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज की मरम्मत हेतु 10 घंटे का शटडाउन 12 सितम्बर 2025 शुक्रवार को रात्रि में किया जाएगा। मरम्मत का कार्य दूसरे दिन 13 सितंबर तक चलेगा।
इन इलाकों की टंकियों से नहीं मिलेगा पानी
मरम्मत कार्य करने के कारण 150 एम.एल.डी. फिल्टरप्लांट से भरने वाली टंकियों भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एम.एल.डी. प्लांट से भरने वाली टंकियों बैरन बाजार नया, देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टंकी से 12 सितम्बर 2025 को शाम जलप्रदाय होने के पश्चात् 13 सितम्बर 2025 को सुबह जलप्रदाय नही होगा। 13 सितम्बर 2025 को शाम से जलप्रदाय नियमित रूप से होगा।



