सोने और चांदी की कीमतों को अभी बढ़िया ग्लोबल सपोर्ट मिल रहा है. इसी का नतीजा है कि लगातार इनके दामों में तेजी देखने को मिल रही है. आज यानी 12 सितंबर 2025 को भी गोल्ड और सिल्वर के भाव चढ़ गए हैं. 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 600 रुपये की तेजी के साथ 110,010 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी देखी जा रही है. 1 किलोग्राम सिल्वर के दाम 14,00 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 128,210 रुपये पर पहुंच गए हैं. आइए जानते हैं देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में आपको आज 10 ग्राम गोल्ड के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे.
bullions.co.in के डेटा के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में पूरे देशभर में तेजी है. देश की राजधानी दिल्ली में सोना 600 रुपये की बढ़त के साथ 109,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चादी 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 127,830 रुपये पर पहुंच गई है. वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में गोल्ड 570 रुपये की तेजी के साथ 109,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है साथ में 1 किलो चांदी के लिए आपको आज 128,010 रुपये खर्च करने होंगे.
10 फीसदी बढ़ गए सोने के दाम
बीते कई दिनों से चल रहे ग्लोबल टेंशन के माहौल में सोने और चांदी की कीमत को सपोर्ट मिला है. सोने के दाम पिछले एक महीने में करीब 10 फीसदी तक भाग गए हैं. वहीं, चादीं की कीमतों में भी रिकॉर्ड 11.15 फीसदी की तेजी आई है. गोल्ड के दाम एक महीने पहले 100,240 रुपये पर थे और सिल्वर के रेट 115,170 रुपये प्रति किलोग्राम पर थे.
वायदा बाजार पर भाव
जहां एक ओर स्पॉट मार्केट में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. वहीं, दूसरी ओर वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के दाम आज बढ़ गए हैं. आज एमसीएक्स पर 3 अक्टूबर 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत में 538 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है. 10 ग्राम गोल्ड 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 109519 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाल कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में 1489 रुपये की तेजी देखी जा रही है.



