Vedant Samachar

डेविस कप टाई भारत बनाम स्वीटजरलेंड : भारतीय डेविस कप टीम के टीम कोआर्डिनेटर गुरुचरण सिंह होरा का संदेश, भारतीय खिलाड़ियों का जोश चरम पर

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली/स्विट्ज़रलैंड ,12सितम्बर ।प्रतिष्ठित डेविस कप 2025 के विश्व ग्रुप-I मुकाबले में भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों की आज मैच टाई हेतु ड्रा निकला गया, जिसमें कल पहले सिंगल्स मैच में भारत के दक्षिनेश्वर सुरेश स्वीटज्ररलैंड के जेरूम कायम से, एवं दूसरे सिंगल्स में सुमित नांगल स्विट्ज़रलैंड के मार्क एंडरिया हसलर से भिड़ेगे।

भारतीय टीम के समन्वयक गुरुचरण सिंह होरा ने कहा – “मेजबान देश के खिलाफ इतने बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) का आभारी हूँ।” उन्होंने बताया कि AITA के कोषाध्यक्ष रोहित राजपाल और महासचिव अनिल धूपर के निर्देश और मार्गदर्शन ने इस यात्रा को और खास बना दिया है। टीम को स्विट्ज़रलैंड स्थित भारतीय दूतावास का दौरा करने का भी अवसर मिला, जिसे होरा ने “गर्व और भावुक क्षण” बताया। टीम इन दिनों गहन अभ्यास सत्रों में जुटी हुई है। अभ्यास के साथ-साथ खिलाड़ियों ने टीम डिनर और मेलजोल से आपसी तालमेल और आत्मविश्वास भी मजबूत किया है।

भारतीय टीम समन्वयक ने कहा—“हमारे खिलाड़ी पूरे जुनून और अनुशासन के साथ मेहनत कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि आने वाले मुकाबलों में वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन करेंगे।”

टेनिस प्रेमियों में अब शुक्रवार के मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सभी की निगाहें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।

Share This Article