आज का दैनिक राशिफल 4 मार्च 2025: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 4 मार्च का दिन ? पढ़ें आज का…

आज का पंचांग

मेष राशि 4 मार्च 2025 राशिफलमेष राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आप अपने घर के कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आप पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होंगी, लेकिन आपको उनसे डरने की जरूरत नहीं है। आपकी कोई पुरानी गलती आपके बॉस के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको डांट खानी पड़ेगी। आप अपने घर के रख-रखाव और साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे।

वृषभ राशि 4 मार्च 2025 राशिफलवृषभ राशि वालों को खर्चों पर ध्यान देना होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। नया व्यापार शुरू करने में कुछ देरी होगी, क्योंकि कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अगर आप साझेदारी में कोई डील फाइनल करते हैं, तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। आपका कोई पुराना लेन-देन निपट जाएगा। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।

मिथुन राशि 4 मार्च 2025 राशिफलमिथुन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी नए काम की योजना बनाएंगे। आपको रचनात्मक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कुछ सार्वजनिक बैठकें करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि निखरेगी। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी।

कर्क राशि 4 मार्च 2025 राशिफलकर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। पिता की कही कोई बात आपको बुरी लगेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने प्रयासों में तेज़ी लाएँगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखना होगा, अन्यथा आप अपने काम में गलतियाँ कर सकते हैं।

सिंह राशि 4 मार्च 2025 राशिफलसिंह राशि वालों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा के कारण आप अपने बहुत से काम समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी मिलने के कारण आपके बच्चे को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अगर आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। आप अपने घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि 4 मार्च 2025 राशिफलकन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। बेवजह किसी बात में न उलझें। अगर आप कोई काम करने की कोशिश करेंगे तो निराश होंगे, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर को परिवार के लोगों से मिलवा सकते हैं। ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

तुला राशि 4 मार्च 2025 राशिफलतुला राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, जो आपका अच्छा साथ देंगे। राजनीतिक और व्यापारिक लोगों को अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। आप घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। आपको वाहन का उपयोग सावधानी से करना होगा।

वृश्चिक राशि 4 मार्च 2025 राशिफलवृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने वाला रहेगा। अगर आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी जल्द ही हल हो जाएगी। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई झूठा वादा करने से बचना होगा। आपको अपनी मां के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। आप अपने घर में शोक की चीजों की खरीदारी भी करेंगे।

धनु राशि 4 मार्च 2025 राशिफलधनु राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको किसी काम से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को ट्रांसफर के कारण एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आप दान-पुण्य के काम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने किसी मित्र से पुरानी दुश्मनी निकालने की जरूरत नहीं है।

मकर राशि 4 मार्च 2025 राशिफलमकर राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस से मनचाहा काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सहकर्मी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की हो सकती है। आपको बाहर का खाना खाने से बचना होगा, नहीं तो पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको कुछ पैसे उधार लेने पड़ सकते हैं।

कुंभ राशि 4 मार्च 2025 राशिफलकुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे और किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों पर ध्यान देंगे। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से कोई विवाद चल रहा है तो आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। आपके दिल की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

मीन राशि 4 मार्च 2025 राशिफलमीन राशि के लोगों को धैर्य और संयम से अपने काम निपटाने की जरूरत है, जिसके लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। आप लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर आपकी बहस होने की संभावना है।