Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा में पुलिस की कार्रवाई,27 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा,10 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ और थाना बलौदा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कुल 27 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना पामगढ़ पुलिस ने आरोपी श्री विजय बर्मन (20 वर्ष), निवासी धनगांव से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं, थाना बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिलेश कुर्रे (22 वर्ष), निवासी ग्राम जर्वे-ब थाना बलौदा के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹3,700) जब्त किया।

दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है और आगे की कार्यवाही हेतु उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा सहित पामगढ़ थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article