कोरबा,03 मार्च (वेदांत समाचार)। कटघोरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में स्कूल में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कंप्यूटर सिस्टम, फायर सिलेंडर और स्कूल के बर्तन चोरी किए थे।
गिरफ्तार आरोपी हैं कान्हा तिवारी, उमेश श्रीवास और भुवनेश्वर सिंह गोंड। इन आरोपियों ने शनिवार रात कटघोरा नगर के उप जेल के पास स्थित सरकारी माध्यमिक शाला में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 331/4, 305/A, 3/5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्रवाई में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक आत्माराम कंवर, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक विवेक जोशी और आरक्षक अजय खुटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।