Vedant Samachar

Kajal Aggarwal Accident News Today: दर्दनाक हादसे में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की मौत? सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे लोग, अब इंस्टाग्राम पर आया बड़ा अपडेट

Vedant Samachar
2 Min Read

चेन्नई: Kajal Aggarwal Accident News Today सोशल मीडिया के माध्यम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि साउथ इंडियन एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। वहीं, काजल अग्रवाल की निधन की खबर सुनते ही लोग उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे थे। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया के जरिए ये भी दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। वहीं, अब इन अफवाहों की सच्चाई सामने आ गई है।

Kajal Aggarwal Accident News Today अफवाहों के बाद खुद काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘मुझे कुछ बेबुनियाद खबरें मिली हैं जिनमें दावा किया गया है कि मैं एक हादसे का शिकार हो गई (और अब जिंदा नहीं हूं) और ईमानदारी से कहूं तो, ये काफी मजेदार है क्योंकि ये पूरी तरह से झूठ है। ईश्वर की कृपा से, मैं आप सभी को तसल्ली देना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं। सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं। मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर भरोसा न करें और न ही फैलाएं। आइए, हम अपना ध्यान पॉजीटिव और सच्चाई पर फोकस करें।’

बता दें कि काजल अग्रवाल हाल ही में पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स वेकेशन पर गई थीं। वेकेशन से उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था-‘मालदीव: मेरा बार-बार आने वाला प्यार। एक ऐसी मासिक मुलाकात जिसका मैं खुशी-खुशी सामना करूंगी। इसके कभी ना खत्म होने वावे आकर्षण, चमक और नेचर के सबसे आकर्षक रनवे जैसे सूर्यास्त हर बार मुझे अपनी ओर खींच लेते हैं। हर बार मेरी सांसें थम सी जाती हैं।’

Share This Article