Vedant Samachar

सेक्स रैकेट पकड़ाया 8 पुरुष और 9 युवतियां गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप…

Vedant Samachar
2 Min Read

वाराणसी,09 सितम्बर: वाराणसी में लगातार सेक्स रैकेट के पकड़े जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में शहर के चितईपुर इलाके के हैदराबाद गेट के पास प्रज्ञापुरी कॉलोनी में स्थित एसएस गेस्टहाउस से भी एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है. यहां जब पुलिस और SOG-2 की टीम ने मिलकर छापा मारा तो युवक और युवतियां आपत्ति जनक हालत में मिले. जिसके बाद पुलिस ने 9 युवतियों और 8 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि गिरफ्तार 9 युवतियां देह व्यापार के धंधे में लिप्त मिली.

जबकि पकड़े गए 8 पुरुषों में से पांच गेस्ट हाउस के कर्मचारी, दो कस्टमर और एक गेस्ट हाउस का मालिक निकला. जानकारी के अनुसार सभी बुकिंग ऑनलाइन हुआ करती थी और गेस्टहाउस की आड़ में देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा था. एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि चितईपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद गेट के पास प्रज्ञापूरी कालोनी में स्थित एक गेस्टहाउस में अनैतिक देह व्यापार हो रहा था.

एसओजी-2 टीम के साथ एसएस गेस्टहाउस में छापेमारी के दौरान 9 महिलाएं मिली. इस दौरान 8 पुरुष भी पकड़े गए. पकड़े गए 8 पुरुषों में 5 गेस्टहाउस कर्मी, 1 मालिक और 2 अन्य बाहरी थे. फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. पूछताछ में सेक्स रैकेट से कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.

Share This Article