Vedant Samachar

बीजापुर में माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक बरामद

Vedant samachar
1 Min Read

बीजापुर, 07 सितम्बर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर के पुलिस थाना उसीर के अंतर्गत एफओबी गुंजेपरती क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में माओवादियों द्वारा जंगल में फेंके गए हथियार, विस्फोटक बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। बरामद सभी उपकरणों और सामग्रियों को सुरक्षा मानकों के अनुसार नष्ट कर दिया गया, जिससे माओवादियों की एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया ।

इस अभियान में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के स्मारक को भी ध्वस्त किया है। इसके अलावा, थाना पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में संचालित दो अलग-अलग अभियानों के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं ।

इस कार्रवाई के साथ ही, बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 16 माओवादियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए हैं । यह कार्रवाई माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share This Article