Vedant Samachar

मिनीमाता बांगो बांध: जलस्तर 357.67 मीटर तक पहुँचा, गेट पूरी तरह से बंद

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा,07 सितम्बर (वेदांत समाचार)। मिनीमाता बांगो बांध में पानी की आवक में कमी के कारण जलस्तर आज सुबह 10:00 बजे 357.67 मीटर तक पहुँच गया। जलस्तर कम होने के कारण लेवल 357.67 बनाये रखने हेतु मुख्य अभियंता महोदय, मिनीमाता(हसदेव) बांगो परियोजना बिलासपुर एवं अधीक्षण अभियंता महोदय, हसदेव परियोजना मंडल रामपुर/कोरबा से चर्चा कर अनुमति प्राप्त कर गेटो को पूरा बन्द कर दिया गया है।

वर्तमान में जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, सुबह 10:00 बजे मिनीमाता बांगो बांध से कुल डिस्चार्ज 9000 क्यूसेक है। वर्तमान में जलस्तर 357.67 मीटर, जलभराव 88.24% है। इस संबंध में, धर्मेंद्र नीखरा, कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता बागों बांध संभाग ने जानकारी दी है।

Share This Article