मुंबई, 06 सितंबर 2025: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अपने रिश्तों, पारिवारिक बंधनों और जीवन के छोटे-छोटे मीठे पलों की ताज़गी भरी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत रहा है। हाल ही के एपिसोड्स में अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान), जो 21 वर्ष की उम्र में अपने पाँच छोटे भाई-बहनों की ज़िम्मेदारी संभालती है, और उसके दोस्त विराट (रजत वर्मा) के बीच बढ़ते संबंधों को खूबसूरती से दिखाया गया है, जिसे दर्शक बड़े उत्साह से देख रहे हैं। वहीं, संजय (ऋषि सक्सेना) – अन्विता का बचपन का दोस्त और एक पुलिसकर्मी, उसकी ज़िंदगी में स्थिर और सहायक उपस्थिति बनाए रखता है, जो विराट के साथ नई मोहब्बत की चमक को संतुलित करते हुए उसे सुकून और अपनापन का अहसास दिलाता है।
शो से जुड़े अपने अनुभव पर बात करते हुए ऋषि सक्सेना ने कहा कि शो में सुम्बुल और रजत के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शुरुआत से ही सहज थी। उन्होंने कहा, “शूट के पहले ही दिन मेरी सुम्बुल और रजत से इतनी नैचुरल कनेक्टिंग हुई कि हमें केमिस्ट्री बनाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी ही नहीं पड़ी। कभी-कभी एक्टर्स को वह आरामदायक रिश्ता बनाने में समय और वर्कशॉप्स की जरूरत होती है, लेकिन यहाँ सबकुछ बहुत आसान और स्वाभाविक लगा। उनके साथ तुरंत अपनापन महसूस हुआ, जिसकी वजह से भावनात्मक और हल्के-फुल्के सीन करना बेहद आसान हो गया। यही बंधन स्क्रीन पर भी झलकता है और दर्शक हमारे किरदारों से गहराई से जुड़ पाते हैं।”
ऋषि ने यह भी बताया कि शो में अन्विता के पिता सुहास की भूमिका निभा रहे वरुण बडोला ने उन्हें तुरंत पहचान लिया कि कुछ साल पहले वे एक साथ काम कर चुके हैं। ऋषि ने भावुक होकर कहा- “वह पहचान और अपनापन सेट का माहौल और भी खास बना देता है। सबके स्नेह और सहयोग से सेट पर होना सचमुच घर जैसा लगता है।”
देखिए इत्ती सी खुशी, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर



