Vedant Samachar

हॉस्पिटल में महिला से दुष्कर्म, सफाई ठेकादार ने बनाया हवस का शिकार, पत्नी की आपबीती सुन पति के उड़े होश

Vedant Samachar
2 Min Read

ग्वालियर,06 सितम्बर: ग्वालियर में हॉस्पिटल की साफ सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने हॉस्पिटल में झाड़ू पोछा करने वाली महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ठेकेदार ने साफ सफाई के बहाने महिला को अस्पताल के तीसरी मंजिल पर भेजा। फिर उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद महिला घर पहुंची और पति को घटना के बारे में बताया। पति-पत्नी थाने पहुंचे.

और फिर आरोपी की ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की। वही पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दरअसल थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पर टाल निवासी 34 साल की विवाहित महिला 27 अगस्त को कुम्हरपुरा स्थित अनंत हॉस्पिटल में साफ सफाई करने के लिए गई हुई थी। महिला का हॉस्पिटल में काम करने का पहला दिन था। उस दिन दोपहर के वक्त लंच का टाइम चल रहा था। तभी अस्पताल में साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों का ठेका लेने वाले अजय वाल्मीकि हॉस्पिटल में पहुंचा.

और उससे कहा कि हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर जाकर कर साफ सफाई कर लो, वहां उसकी सुनने के बाद साफ सफाई करने तीसरी मंजिल पर चली गई। तीसरी मंजिल पर कोई भी नहीं था सुनसान पड़ा हुआ था तो वहां हॉल में साफ सफाई करने लगी। जब बाहर साफ सफाई कर रही थी तभी अजय वाल्मीकि तीसरी मंजिल पर आया और में गेट की कुंडी अंदर से लगाकर महिला के पास पहुंचा।

Share This Article