Vedant Samachar

शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित, 12 सितम्बर तक किए जा सकते है आवेदन

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 5 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभाग चांपा अंतर्गत विकासखंड बम्हनीडीह अंतर्गत नगर पालिका चांपा के वार्ड कमांक 24 एवं 25 वार्ड प्रस्तावित (संयुक्त) नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन एवं शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र. 541003010, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र 541003007, शा.उ.मू. दुकान आई.डी. क्र 541003006 के शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालनकर्ता रिक्त होने के फलस्वरूप हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा ने बताया कि चांपा नगर पालिका के निवासियों को सूचित किया जाता है कि उक्त वार्ड 24 एवं 25 के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के ईच्छुक संस्था / समूह अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 12 सितम्बर को शाम 5:00 बजे तक इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रस्तुत आवेदन पत्र में के साथ संस्था / समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक की छायाप्रति बचत राशि सहित एवं आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से हो। निर्धारित तिथि/समय के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।

Share This Article