सोलापुर,05 सितम्बर: सियासी गलियारे में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उक महिला आईपीएस अधिकारी ने प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार को ही पहचानने से इंकार कर दिया। महिला अफसर ने जैसे ही पहचानने से इंकार किया तो डिप्टी सीएम अजित पवार भरी तमक गए और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारे खिलाफ एक्शन लूं क्या… इतनी हिम्मत है तुम्हारी? डिप्टी सीएम बनाम आईपीएस अधिकारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गिफ्ट निफ्टी में जोश, क्या भारतीय बाजार में दिखेगा तूफानी आगाज?
दरअसल आईपीएस अंजना कृष्णा सोलापुर जिले में डीएसपी केि तौर पर तैनात हैं। गुरुवार को अंजना कृष्णा शिकायत के आधार पर अवैध मुरुम खानन पर कार्रवाई करने माढा तालुका के कुर्डू गांव पहुंची थी। मौके पर अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और बहस होने लगी। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बाबा जगताप ने सीधे उप मुख्यमंत्री अजित पवार को फोन लगाया और वह कॉल डीएसपी अंजना कृष्णा को थमा दिया। फोन पर अजित पवार ने खुद को ‘डीसीएम अजित पवार’ बताते हुए कार्रवाई रोकने का आदेश दिया, लेकिन अधिकारी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सीधे उनके फोन पर कॉल करें।
अजित पवार ने दी कार्रवाई की धमकी
वहीं, इस पर अजित पवार नाराज हो गए और बोले कि तुम पर कार्रवाई करूंगा, इतनी हिम्मत है तुम्हारी? मेरा चेहरा तो पहचानोगी ना! इसके बाद अजित पवार ने सीधा वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल के दौरान अजित पवार ने अधिकारी को कार्रवाई रोकने और तहसीलदार से बात करने का निर्देश दिया। यह पूरा मामला करीब 3.00 घंटे तक चला और अब दोनों के बीच की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि उत्खनन ग्राम पंचायत की अनुमति से हो रहा था, लेकिन कोई आधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। ऐसे में महिला आईपीएस अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोलापुर जिले के एसपी अतुल कुलकर्णी हैं। इस मामले में दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
राजधानी में हुआ राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, DPS भिलाई ने जीता प्रथम पुरस्कार
कौन हैं अंजना कृष्णा?
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में तैनात आईपीएस अंजना कृष्णा अभी डीएसपी करमाला हैं। अंजना कृष्णा 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह केरल के तिरुवंनतपुरम की रहने वाली हैं। उनके पिता वहां पर एक छोटी सी कपड़े की दुकान चलाते हैं, जब उनकी मां कोर्ट में टाइपिस्ट की नौकरी करती हैं। उन्होंने सेंट मैरीज सेंट्रल स्कूल, पूजाप्पुरा से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और एचएचएमएसपीबी एनएसएस कॉलेज फॉर विमेन, नीरामंकरा से बीएससी गणित में स्नातक किया। यूपीएससी सिविल सेवा 2022 में AIR-355 रैंक हासिल की थी। अंजना अपनी ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और कुशाग्र प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती हैं।
यह घटना सोलापुर में कहाँ हुई?
यह घटना सोलापुर जिले के माढा तालुका के कुर्डू गांव में हुई थी।
डिप्टी सीएम और आईपीएस अधिकारी के बीच विवाद का कारण क्या था?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा ने अवैध मुरुम खनन पर कार्रवाई शुरू की और डिप्टी सीएम अजित पवार के सीधे फोन पर कॉल करने के आदेश को मानने से मना कर दिया क्योंकि वह उन्हें पहचान नहीं पाईं।
आईपीएस अधिकारी का नाम क्या है?
इस मामले से जुड़ी महिला आईपीएस अधिकारी का नाम अंजना कृष्णा है, जो सोलापुर में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।
अंजना कृष्णा 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। क्या यह सच है?
हाँ, अंजना कृष्णा 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।
अजित पवार ने अधिकारी को क्या आदेश दिया?
अजित पवार ने फोन पर अधिकारी को कार्रवाई रोकने और तहसीलदार से बात करने का निर्देश दिया।
