कोरबा, 05 सितंबर 2025: वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में तमिलनाडु किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वाधान में नेहरू इनडोर स्टेडियम चेन्नई तमिलनाडु में दिनांक 27 से 31 अगस्त 2025 तक चिल्ड्रन एवं कैडेट (बालक बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग 1400 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लिए।
छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, और महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 69 सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं में भाग लिया। राज्य की टीम ने 11 स्वर्ण, 12 रजत एवं 20 कांस्य सहित कुल 43 पदक जीतकर देशभर में चौथा स्थान प्राप्त किया।

सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 5 रजत एवं 7 कांस्य सहित 19 पदक जीतकर जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। इनमें से वृंदा अगरवाल 2 स्वर्ण, खुशाल साहू 2 स्वर्ण, श्रद्धा साहू, प्रद्युम्न गोयल, दिव्या कर्ष ने स्वर्ण पदक जीता। कृति साहू, नाफिया सिद्दीकी, अवन्या तिवारी, नव्या तिवारी ने रजत पदक तथा दिव्यांशी ए, नाफिया सिद्दीकी, मानसी यादव, हर्षिता यादव, चिराग चौहान, मनसा सिंह एवं श्लोक राज ने कांस्य पदक जीता।
राज्य की टीम के सभी खिलाड़ियों एवं आफिशियल को किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, महासचिव आकाश गुरुदीवान, खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने शुभकामनाएं दीजिए।



