सक्ती, ,04 सितंबर (वेदांत समाचार)। जिले के थाना सक्ती पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामकुमार खूंटे पिता पीलाराम खूंटे उम्र 30 साल निवासी देवरमाल थाना सक्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 05 लीटर क्षमता वाली 02 प्लास्टिक जरीकेन में भरा कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है, जिसकी कीमत 800 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा अवैध जुआ/सट्टा तथा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के दिए गए दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) श्री मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान दिनांक 03.09.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरमाल रोड पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से महुआ शराब बरामद किया।
आरोपी रामकुमार खूंटे का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विनोद कंवर, आरक्षक चित्रकेतु लहरे, दीपक बंजारे, अक्षय सिदार और शैलेंद्र देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



