[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मुंगेली पुलिस का पहल अभियान: गणेश उत्सव के दौरान साइबर और सड़क सुरक्षा का संदेश

मुंगेली, 04 सितंबर (वेदांत समाचार)। मुंगेली पुलिस ने गणेश उत्सव के मौके पर पहल अभियान के माध्यम से साइबर और सड़क सुरक्षा का संदेश लोगों तक पहुंचाया। मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति के भव्य पंडाल में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक किया।

मुंगेली पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम से बचें, सड़क पर नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

गणेश उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता या सूचना के लिए पुलिस ने अपने संपर्क नंबर जारी किए हैं: 9479193044 और 9111405917। मुंगेली पुलिस ने आप सभी को गणेशोत्सव की शुभकामनाएँ दी हैं और लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।

[metaslider id="133"]