जांजगीर-चाम्पा, 02 सितंबर । जिले में पुलिस ने एक डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीजे साउंड सिस्टम को जप्त किया है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार की गई है, जिसमें सीमा से ज्यादा तीव्र आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी पंतोरा क्षेत्र के ग्राम बक्सरा में गणेश विसर्जन के दौरान सीमा से अधिक तीव्र आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने रेड कार्यवाही की। मौके पर पाया गया कि संचालक शुभम मिरी द्वारा देर रात्रि में डीजे साउण्ड अत्यधिक आवाज में बजाया जा रहा था। इसके विरुद्ध चौकी पंतोरा पुलिस ने धारा 6, 11 कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम को जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा देर रात्रि में डीजे बजाने और अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। जप्त किए गए डीजे साउंड सिस्टम को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से अन्य डीजे संचालकों को भी सबक मिलेगा और वे अपने आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करेंगे ¹.
