Vedant Samachar

Balco डीपीएस के छात्र छायांक चंद्रा ने प्रणवम फेस्टिवल में जीता प्रथम पुरस्कार

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 01 सितंबर (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में आयोजित प्रणवम फेस्टिवल में बालको डीपीएस के छात्र छायांक सिंह चंद्रा ने कनिष्ठ वर्ग के एकल शास्त्रीय संगीत में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल छायांक के लिए बल्कि उनके गुरुजन, परिवार और बालको के लिए भी गर्व की बात है।

छायांक वर्तमान में नीलिमा स्वर साधना अकादमी की शिक्षिका नीलिमा जायसवाल के सानिध्य में संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी छायांक ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने शास्त्रीय संगीत का लोहा मनवाते हुए अनेकों पुरस्कार प्राप्त किए हैं।

छायांक के पिता केशव चंद्रा बालको में कार्यरत हैं और समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन के सक्रिय सदस्य हैं। वे एक कुशल मंच संचालक और बहुत अच्छे क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं। उनकी माता माधुरी चंद्रा गृहणी होने के साथ-साथ स्वयं भी एक सुमधुर गायिका हैं।

Share This Article