कोरबा, 01 सितंबर (वेदांत समाचार)। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में वर्ष 2025 की सदस्यता सत्यापन में एसईसीएल प्रथम स्थान आने पर आदर्श नगर, इंदिरा स्टेडियम, कुसमुंडा क्षेत्र में विशाल विजयोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिरण्यमय पांड्या, अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संघ और के. लक्ष्मा रेड्डी, कोल उद्योग प्रभारी, भारतीय मजदूर संघ (केंद्र) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संजय चौधरी, अध्यक्ष अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

प्रमुख वक्ता हिरण्यमय पांड्या और के. लक्ष्मा रेड्डी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोल इंडिया में मजदूरों की स्थिति दैनिक होती जा रही है। प्रतिवर्ष सेवा नियुक्त कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है और नई भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में वर्तमान जो कर्मचारी हैं उनके वेलफेयर, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य साधन में प्रबंधन पूरी तरह से कटौती कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में ठेका में जो कर्मचारी हैं उनकी भागीदारी 70% है, लेकिन प्रबंधन ना तो उन्हें चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है ना सही समय पर उचित एचपीसी दर्शी वेतन भुगतान कर रही है एवं सामाजिक सुरक्षा से काफी दूर रखा गया है। वर्तमान उनकी अधिकारों से कहीं ना कहीं उन्हें वंचित किया जा रहा है। आगामी भविष्य में भारतीय मजदूर संघ कोल इंडिया ही नहीं वरन सभी कंपनी निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति के सुधार हेतु निरंतर प्रयासरत है।




