Vedant Samachar

पहली मंगेतर को छोड़कर 48 साल के एक्टर ने 12 साल छोटी एक्ट्रेस संग की इंगेजमेंट, सगाई में ही डाल दी जयमाला

Vedant samachar
3 Min Read

Actor Vishal Engagement: साउथ में अब एक और सितारा दूल्हा बनने के लिए तैयार है। एक्चर विशाल ने सगाई कर ली है और ये गुड न्यूज़ उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। दिलचस्प बात ये हैं कि विशाल ने एक्ट्रेस साई धनशिका के साथ सगाई की है। विशाल और साई धनशिका की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.बता दें कि इस साल मई में ही दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान किया था। इसके बाद से ही सभी को इनकी सगाई और शादी का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

अब सोशल मीडिया पर इस कपल के बधाईयों और शुभकामनाओं का सिलसिला काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।विशाल के साथ-साथ साई धनशिका भी साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। वो 16 साल की उम्र से इंडस्ट्री में एक्टिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2006 में आई तमिल फिल्म ‘थिरूडी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साई धनशिका ने ‘मांजा वेलु’, ‘पेरनमई’ और ‘परदेसी जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई।साई धनशिका को असली पहचान साल 2016 में आई रजनीकांत की मूवी ‘कबाली’ से मिली। इस मूवी में साई धनशिका ने रजनीकांत की बेटी का किरदार निभाया था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था।

रजनीकांत की ‘कबाली’ के लिए साई धनशिका को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही साई धनशिका और भी कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड जीतकर साउथ इंडस्ट्री में अपना नाम कमा चुकी हैं।बता दें विशाल धनशिका से 12 साल बड़े हैं और दोनों ने अपने रिश्ते को इस साल मई में कबूल किया था। तभी से फैंस दोनों की शादी का इंतजार करने लगे। वहीं अब जब धनशिका और विशाल ने सगाई की खुशखबरी दे दी है तो फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सोशल मीडिया पर विशाल और धनशिका ने सगाई की जो फोटोज शेयर की हैं वो काफी वायरल हो रही हैं। शेयर की गई फोटोज में दोनों ने गले में जयमाला डाली हुई है।

वहीं दूसरी फोटोज में धनशिका और विशाल अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टर विशाल की ये दूसरी सगाई है। इससे पहले विशाल ने अनीशा अल्ला रेड्डी के साथ सगाई की थी। अनीशा अल्ला रेड्डी की जो एक पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘पेली चूपुलु’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, अब वह इस चमक-दमक की दुनिया से दूर हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अनीशा अल्ला कई तरह की गतिविधियों में हाथ आजमा रही हैं।

Share This Article