Vedant Samachar

Raipur News: तिल्दा नेवरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोपी को किया गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 30 अगस्त (वेदांत समाचार)। रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुनील देवार उर्फ दादू पिता उपकार देवार उम्र 21 साल है, जो वार्ड क्र0 15 दलाल तालाब के पास तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का रहने वाला है।

आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मदिरा मसाला कीमती 8000 रुपये जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

दिनांक 30.08.2025 को अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बगदई मंदिर के पास सरोरा मेन रोड किनारे में एक प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखा हुआ है और बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 80 पौवा देशी मसाला शराब बिक्री करने हेतु अवैध रूप से रखा पाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक महोदय (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में निरीक्षक रमाकान्त तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्र0आर0 636 राजेश सिकरवार तथा आरक्षक संदीप सिंह, कमलेश वर्मा, दीपक सेन, गणेश वर्मा, शैलेन्द्र डहरिया एवं मोनिस बघेल शामिल थे।

Share This Article