Vedant Samachar

चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने कथक में दी मनमोहक प्रस्तुति

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288

CG Cinema News: 29 अगस्त 2025 अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का तीसरा दिन कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी कड़ी में रायगढ़ की प्रतिभावान कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने मंच पर कथक की विविध विधाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनकी सुन्दर भाव-भंगिमाएँ, सधे हुए पदचाप और नृत्य लय की लयबद्धता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।


नव्या सिंह ने “नागेंद्र हराये” और “मैया मोरी, मैं नहीं माखन खायो” जैसे गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति और नृत्यकला का अनोखा संगम दर्शाया। बता दे कि कुमारी नव्या सिंह आयात कथक डांस एकेडमी रायगढ़ में अपनी गुरु तब्बू परवीन से कथक की शिक्षा प्राप्त कर रही। कुमारी नव्या सिंह कई बड़े मंचों में कथक नृत्य का प्रस्तुति भी दे चुकी है। 02 सितंबर को प्रणवम में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी होने वाली है। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकदीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। उपस्थित दर्शकों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा और साधना को सराहते हुए उत्साहवर्धन किया।

Share This Article