Vedant Samachar

सक्ती पुलिस की बड़ी सफलता: रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read


सक्ती, 29 अगस्त (वेदांत समाचार)। सक्ती पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अरुण श्रीवास, मनोज कुमार श्रीवास और रोशन सिंह प्रधान के रूप में हुई है।

मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि प्रार्थी पुरुषोत्तम बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14.05.2025 के रात्रि 11.00 बजे बस स्टैंड सक्ती में गुटखा खाने गया था, जहां पर प्रार्थी के पुराने दोस्त अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास और रोशन सिंह प्रधान मिले और प्रार्थी के साथ विवाद करने लगे। इसके बाद दिनांक 15.05.2025 के रात्रि 00.30 बजे आरोपी प्रार्थी के घर दिवाल के हाता से कूदकर प्रार्थी के घर के अंदर आंगन में आए और प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर मारपीट करने लगे।

आरोपियों को घटना दिनांक से फरार होने के बाद पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 29.08.2025 को आरोपियों की सकूनत में होने की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/2025 धारा 332(सी), 296, 351(3), 115(2), 331(6), 331(7), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, प्र. आर. उमेश साहू, आरक्षक जोगेश साहू, जयनारायण कंवर, बृजमोहन नेताम एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article