रायपुर,28अगस्त (वेदांत समाचार)। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने विष्णु देव साय सरकार में मंत्रियों की संख्या को लेकर कांग्रेस का विरोध दोहराया है। उन्होंने कहा है कि 14वां मंत्री बनाया जाना असंवैधानिक है। यदि मंत्रिमंडल को 13 तक सीमित नहीं किया गया तो पार्टी हर संभव विरोधी कदम उठाएगी। उन्होंने सरकार से मंत्रियों की संख्या को सीमित करने की मांग की है।



