[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

मवेशी तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ने में जांजगीर चांपा पुलिस को मिली सफलता

जांजगीर-चांपा,27अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से बैल, गाय एवं बछड़ा सहित कुल 05 नग मवेशी कीमत 20,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी वाहन कीमत 2,00,000/- रुपये बरामद किया गया है।

आरोपी त्रिवेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष निवासी कुरेली थाना बिल्हा और शत्रुहन यादव उम्र 55 वर्ष निवासी कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जरिये मुखबीर से सूचना मिलने पर रेड किया और आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 381/25 एवं धारा सदर कायम कर विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले में विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, संतोष बंजारे एवं आर. प्रहलाद बनर्जी, ओम प्रकाश कुर्रे, सैनिक चंद्रशेखर प्रधान एवं थाना पामगढ़ पुलिस का योगदान रहा।

[metaslider id="133"]