Vedant Samachar

कंधे में दर्द का इलाज कराने पहुंचे युवक को झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया ऐसा इंजेक्शन, मौके पर हो गई मौत

Vedant Samachar
1 Min Read

रायगढ़,25अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के बाद एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद से आक्रोशित परिजनों ने डॉट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे है, वहीं पुलिस फरार डॉक्टर की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार कोतरा रोड, सोनिया नगर क्षेत्र का युवक कंधे में दर्द के इलाज के लिए सोनिया नगर में स्थित नेचरो क्लिनिक में तथाकथित झोलाछाप साहू डॉक्टर के पास ईलाज के लिए पहुंचा था, जहां झोलाछाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया, इंजेक्शन लगवाने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर ने युवक को दूसरा इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से डाक्टर साहू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Share This Article