कोरबा, 23 अगस्त (वेदांत समाचार)। कोरबा पुलिस ने हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक हिंसक हमले और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोमवार सिंह देव, पृथ्वी सिंह देव और शुभम गांगुली उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
मामला 17 अगस्त, 2025 का है, जब राजेंद्र कुमार प्रजापति के भाई रोशन प्रजापति पर आरोपियों ने नशे की हालत में धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी सोमवार सिंह देव द्वारा गली में गाली-गलौज करने पर रोशन ने उसे टोका था, जिससे नाराज सोमवार सिंह देव ने अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर रोशन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया।
मुखबीर सूचना के आधार पर पुलिस ने 23 अगस्त, 2025 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त कर लिए हैं।
आरोपियों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं:
- सोमवार सिंह देव (56), पिता स्व. कन्हैया लाल, निवासी भिलाईबाजार
- पृथ्वी सिंह देव (19), पिता सोमवार सिंह देव, निवासी भिलाईबाजार
- शुभम गांगुली उर्फ गोलू (25), पिता विमल कुमार गांगुली, निवासी भिलाईबाजार
आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



