Vedant Samachar

CBI Raid On Ambani House: अंबानी के घर CBI का छापा, जानिए क्यों अचानक आ धमके अधिकारी

Vedant samachar
1 Min Read

मुंबई: CBI Raid On Ambani House: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी के घर पर CBI की टीम ने दबिश दी है। CBI की टीम के अधिकारीयों ने अनिल अंबानी के घर और अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। CBI के अधिकारी सभी जगहों पर जांच कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक धोखाधड़ी मामले में CBI की टीम ने आरकॉम और अनिल अंबानी से ठिकानों पर दबिश दी है। अधिकारियों ने बताया कि, CBI ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। अधिकारीयों ने आगे बताया कि, एजेंसी आरकॉम और उसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है।

Share This Article