Vedant Samachar

मुंगेली पुलिस का “पहल” अभियान: जागरूकता कार्यक्रम में 101 पौधे वितरित

Vedant samachar
2 Min Read

मुंगेली, 22 अगस्त (वेदांत समाचार)। मुंगेली पुलिस ने अपने “पहल” अभियान के तहत मंगल भवन गांधी मैदान जरहागांव में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय और उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवचरण भास्कर ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मंगल आरती कर क्षेत्र के सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की गई। समी के 101 पौधे गौसेवकों और क्षेत्रवासियों को वितरित किए गए। साइबर अपराध, यातायात नियमों के पालन, नशामुक्ति और बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में जागरूकता फैलाई गई।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर जानकारी देते हुए साइबर अपराध से बचने, यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूरी बनाने की अपील की। उन्होंने गौसेवकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए गौमाता के उचित रख-रखाव के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने लोगों से नशे से दूरी बनाने, साइबर ठगी से बचने और सोशल मीडिया के सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “पहल” अभियान की सराहना की और जिले वासियों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक जरहागांव सालिकराम धृतलहरे, थाना प्रभारी जरहागांव नंदलाल पैकरा, पुलिस बालमित्र रोशना डेविड, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, गौ सेवक पदाधिकारी व सदस्य और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Share This Article