Vedant Samachar

Raipur News: रायपुर के सेंट्रल जेल से भागा कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर: Raipur News राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जेल से एक कैदी फरा हो गया। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला गंज थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां करीब 12 बजे जेल के महिला बैरक के पास 5 कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इस दौरान एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला।

फरार हुए कैदी का नाम चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू बताया जा रहा है। वह गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और गंभीर अपराधों में जेल में बंद था। इस घटना के बाद अब जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और लगातार पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।

Share This Article