Vedant Samachar

दादागुरुदेव प्रतिमाओं की माणक मोतियों से नयनाभिराम आंगी…

Vedant Samachar
2 Min Read
आज पूनम बरमट व निर्मल पारख की जैन दादाबाड़ी में भजन संध्या

रायपुर,21अगस्त (वेदांत समाचार) । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जैन दादाबाड़ी में पर्युषण पर्व के दूसरे दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवांगी पूजन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । प्रातः जिनमंदिर के पट खुलते ही श्रावक श्राविकाओं का आना आरम्भ हो गया। सर्वप्रथम स्नात्र पूजन के परमात्मा का जन्मकल्याणक मनाया गया।

पर्युषण पर्व के प्रथम दिवस मंत्र नवकार हमें प्राणों से प्यारा मंगलाचरण से सी ए प्रतीक बैद ने प्रभु भक्ति आरंभ की, शंखेश्वर का नाथ है हमारा तुम्हारा, इस तीर्थ के दर्शन करलो जीवन हो सुखकारा से शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान का गुणगान किया। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालुओं को परमात्मा बन जासे म्हारो आत्मा भजन से जैन दर्शन का सार बताया कि जिन मार्ग पर चल कर प्रत्येक भक्त भी परमात्मा बन सकता है।

सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि दादागुरुदेव की प्रतिमाओं की माणक मोतियों व मखमली कपड़े से नयनाभिराम आंगी बनाई गई। जिसके दर्शन करने भक्तों का तांता लगा रहा।

ट्रस्टी टीकम जैन ने बताया कि आज रात्रि 8.15 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व सुप्रसिद्ध भजन गायक सिद्धार्थ गोलछा व मिताली कटारिया की युगलबन्दी ने प्रभु भक्ति का रंग जमाया। प्रभुभक्ति कार्यक्रम का संयोजन दीप्ती बैद व सिम झाबक द्वारा किया गया। आज प्रभु भक्ति के लाभार्थी महेन्द्र कुमार तरुण कुमार मानस गौरव कल्प गर्वित कोचर परिवार हैं।

पर्युषण पर्व के तीसरे दिन 22 अगस्त को भजन युवा कलाकार पूनम बरमट व निर्मल पारख प्रभु भक्ति की गंगा प्रवाहित करेंगे । जिसके लाभार्थी इंदरचंद जय विजय सांखला परिवार होंगे ।

Share This Article