Vedant Samachar

एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र की महामाया एवं जगन्नाथपुर परियोजनाओं के 25 भू-आश्रितों को रोजगार पत्र वितरण…

Vedant Samachar
1 Min Read

भटगांव,21अगस्त (वेदांत समाचार)। सूरजपुर जिले में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर दिनांक 20 अगस्त 2025 को एसईसीएल भटगाँव क्षेत्र की महामाया एवं जगन्नाथपुर परियोजनाओं के 25 भू-आश्रितों को रोजगार पत्र वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ऑनलाइन उपस्थिति रही। साथ ही राज्य के विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा राज्य शासन एवं एसईसीएल के अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

रोजगार पत्र प्राप्त करने वाले भू-आश्रित इस अवसर पर अत्यंत उत्साहित दिखे। उन्होंने अपने परिवारों के लिए इसे एक नई उम्मीद और भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया तथा एसईसीएल प्रबंधन और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

एसईसीएल सदैव खनन क्षेत्रों के भू-आश्रितों और स्थानीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। रोजगार पत्र वितरण का यह आयोजन इसी दिशा में एक और सशक्त कदम है।

Share This Article