Vedant Samachar

कोरबा में विश्व फोटोग्राफी दिवस का जश्न: फोटोग्राफरों ने साझा की अपनी कला और जुनून

Vedant samachar
1 Min Read


कोरबा, 19 अगस्त 2025: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर कोरबा के फोटोग्राफरों ने एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के कई फोटोग्राफरों ने अपने स्व विचारों से आज के नवीनतम फोटोग्राफी से संबंधित जानकारी प्रदान की और समाज और देश के लिए उसकी आवश्यकता के बारे में उल्लेख किया।

कार्यक्रम में मदन मोहन साहू, लक्ष्मी राठौर, धनंजय जायसवाल, अशोक साहू, वासुदेव साहू, अमित अग्रवाल, दूजे कुमार, प्रकाश अग्रहरि, रोशन अग्रहरि, रवि साहू, जय किशन, समीर, मयंक नायक, नीरज मिश्रा, अजय घसिया और अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दी।

इस अवसर पर सभी फोटोग्राफरों ने केक काटकर और रंगारंग कार्यक्रम में शामिल होकर इस विशेष दिन को यादगार बना दिया। साथ ही, सभी ने अपने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कोरबा फोटोग्राफर संघ के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया।

Share This Article