0 सर्वब्राम्हण समाज कोरबा द्वारा ब्रम्ह वाटिका में आयोजित किया गया सम्मान समारोह
कोरबा – आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने ब्राम्हण समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया तथा उन्हें अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें और अधिक परिश्रम करने, अपनी प्रतिभा को सही मार्ग व दिशा देने एवं शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों, विधाओं में भी ज्ञान अर्जित करने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने हेतु उनका मार्गदर्शन किया।
सर्वब्राम्हण समाज कोरबा द्वारा 18 अगस्त सोमवार को कोरबा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित ब्रम्हवाटिका में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया, इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी.उपाध्याय भी उपस्थित थे। सम्मान समारोह के दौरान समाज के ऐसे बच्चों जिन्होने वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं, 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए एवं वर्ष 2024 एवं 2025 में पी.एस.सी., आई.आई.टी., आई.आई.एम. तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए, को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में इन प्रतिभावान बच्चों के माता-पिता, अभिभावकगण भी पहुंचे थे, उन्हें भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में समाज के संरक्षक अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा, डॉ.संजय तिवारी, किशोर शर्मा, पार्षद प्रीति शर्मा व दिनेश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राजकुमारी जोशी, नवलकिशोर सतपथी, प्रदीप पाठक, प्रदीप मिश्रा, के.डी.दीवान, रविन्द्र दुबे, सतेन्द्र दुबे, दशरथ शर्मा, ब्रिजमोहन दुबे, ललित शर्मा, महेन्द्र शर्मा, डॉ.त्रिपाठी, सी.पी.पाण्डेय, चन्द्र कुमार शर्मा, मूलचंद शास्त्री, भूषण प्रसाद मिश्रा, एवं समाज की महिला प्रकोष्ठ की सदस्या गायत्री नायक, शील तिवारी, मधु पाण्डेय, मनोरमा शर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
प्रतिवर्ष 02 निर्धन बच्चों को गोद लेगा समाज
सर्वब्राम्हण समाज के सचिव डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि सर्वब्राम्हण समाज कोरबा द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि प्रतिवर्ष समाज के 02 ऐसे बच्चे जो निर्धन परिवार के होंगे, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी, उन बच्चों को समाज गोद लेगा तथा उनकी शिक्षा-दीक्षा व कैरियर निर्माण आदि में आर्थिक सहयोग प्रदान करेगा।
इन बच्चों का हुआ सम्मान
सम्मान समारोह के दौरान जिन बच्चों को सम्मानित किया गया, उनमें नितेश मिश्रा, वंशिका उपाध्याय, शिवम शर्मा, प्रकृति दुबे, विवान मुखर्जी, मृदुला तिवारी, ऋषभदेव मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, दिव्यांश तिवारी, दिव्या शर्मा, आकृति तिवारी, अद्वितीया मिश्रा, ऋषभ पाण्डेय, दीक्षा दीवान, कान्हा त्रिपाठी, तनमय मिश्रा, अनंत उपाध्याय, अर्पणा उपाध्याय, आराध्या शर्मा आदि बच्चे शमिल थे।




