प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े एक महत्वपूर्ण बिल को मंजूरी दी है. इस गेमिंग बिल के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी को दंडनीय अपराध घोषित किया जाएगा. इस बिल के आने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी या गलत तरीके से गेमिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इस नए बिल में जरिए ऑनलाइन गेम को बैन किया जाने का प्रावधान होगा.
संसद में कब आएगा ये बिल?
यह विधेयक कल यानी बुधवार को संसद में पेश किया जा सकता है. सबसे पहले इसे लोकसभा में लाया जाएगा. यह बिल हाल के कुछ महीनों में ऑनलाइन गेम्स के जरिए सट्टेबाजी और ठगी के कई मामले के कारण लाया गया हैं. कई युवाओं ने इन ऐप्स के कारण अपना पैसा गंवाया है. कुछ ऐप्स तो नकली इनाम और लालच दिखाकर लोगों को फंसाते हैं.
कई फिल्मी सितारे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी इन ऐप्स का प्रचार करते देखे गए हैं. सरकार और जांच एजेंसियाँ अब उन सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी नजर रख रही हैं, जो इन ऐप्स का प्रमोशन करते हैं. इस बिल के जरिए ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए बड़ा और जरूरी कदम उठाया जा रहा है.



