Vedant Samachar

मुख्यमंत्री ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस पदकों से सम्मानित किया

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 15 अगस्त 2025: पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वीरता पदक से 11, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 01, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 11, सुधार सेवा पदक से 05, गृहरक्षक एवं सराहनीय सेवा पदक 01 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 06 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया।

पुलिस वीरता पदक प्राप्त करने वालों में लालजी सिन्हा, निरीक्षक, जिला-कबीरधाम, भुवनेश्वर साहू, निरीक्षक, जिला-रायपुर, संजय पोटाम, निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, कमलेश मरकाम, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, अंजु कुमारी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला-कबीरधाम, दिनेश भास्कर, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, चैतराम चुरेन्द्र, निरीक्षक, जिला-सुकमा, हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, प्यारस मिंज, सहायक उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा, मनोज पुनेम, प्रधान आरक्षक, जिला-दंतेवाड़ा शामिल हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रपति पुलिस पदक से महेश राम साहू, सेवानिवृत्त, निरीक्षक विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर को सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से राहुल भगत (भा.पु.से.), सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री सचिवालय एवं सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग (छ.ग. शासन) को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक से मधु सिंह, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जगदलपुर, साहेबुद्दीन अंसारी, (सेवानिवृत्त) मुख्य प्रहरी, जिला जेल बेमेतरा, हरवंश लाल मकराम, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा, ज्ञानप्रकाश पैकरा, प्रहरी, जिला जेल दंतेवाड़ा, झीमन राम टोप्पो, मुख्य प्रहरी, जिला जेल सूरजपुर को सम्मानित किया गया।

गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक से महेश कुमार मिश्रा, नायक, नगर सेना कोरिया को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार 2024 में गुरू घासीदास पुरस्कार से निशा सिन्हा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जिला-गरियाबंद को सम्मानित किया गया।

Share This Article