कोरबा,13अगस्त (वेदांत समाचार): कोरबा जिले में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण पुलिस और जनता दोनों परेशान हैं। दुकानदार सड़कों पर अपनी दुकानें लगाकर बैठ जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है।
नगर निगम की लापरवाही के कारण यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। निगम छोटे ठेला टपरी वालों को परेशान करता है, लेकिन बड़ी दुकानदारों पर एक ही नजर नहीं जाती है। ये दुकानदार सड़कों पर अपना सामान लेकर बैठ जाते हैं, जिससे यातायात जाम हो जाता है।
शहर के प्रमुख मार्गों पर यह समस्या और भी गंभीर है। पाम माल, विशाल मेगा मार्ट जैसे बड़े शॉपिंग मॉल्स के सामने दिनभर जाम लगा रहता है। यह सवाल उठता है कि निगम ने इन मॉल्स को बिना व्यवस्था के कैसे मंजूरी दी है।
लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारी इन दुकानदारों से हफ्ता या मंथली लेते हैं, जिससे वे अपनी दुकानें सड़कों पर लगा सकते हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है और इसकी जांच होनी चाहिए।
पुलिस और निगम को इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। दुकानदारों को सड़कों से हटाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए।



