कोरबा, 12 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, विश्व हिंदू परिषद एवं आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क मधुमेह रक्त शर्करा जांच तथा स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सभी सामान्य, साध्य, कष्टसाध्य एवं असाध्य रोगों हेतु निशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेसर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया है।
यह शिविर 15 अगस्त 2025 शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय महानदी निहारिका रोड कोरबा में प्रातः 11 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में हजारों रोगियों की चिकित्सा का प्रत्यक्ष प्रायोगिक अनुभव रखने वाले पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित छत्तीसगढ़ प्रांत की ख्यातिलब्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञा नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा तथा नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा एवं श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर में आये रोगियों की रोगों से संबंधित रोगोपचार हेतु एक्यूप्रेसर पॉइंट की निशुल्क जानकारी तथा उपचार पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय वेलनेस सेंटर पंचकर्म चिकित्सालय के पंचकर्म एक्यूप्रेसर थेरेपिस्ट डॉ. राजकुमार पटेल द्वारा किया जाएगा।
शिविर में शिविरार्थियों को निशुल्क औषधि देने के साथ-साथ मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। साथ ही रोगियों को उनके रोगोपचार संबंधी लाभकारी दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार, विहार, योग-प्राणायाम के विषय में व्यक्तिगत रूप से विस्तार से परामर्श भी दिया जाएगा।
शिविर में पंजीयन कराने हेतु मो. नंबर 9826111738 पर संपर्क कर जांच हेतु निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है, जिससे शिविरार्थियों को असुविधा न हो। शिविर प्रभारी नेत्रनंदन साहू ने अंचलवासियों से स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आयोजित इस विशेष निशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेसर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।



