Vedant Samachar

बालको नगर में ममतामई मां मिनी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा, 11 अगस्त 2025(वेदांत समाचार): आज मिनीमाता चौक बालको नगर में ममतामई मां मिनी माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थियों के साथ कल्याण शिक्षण समिति के संरक्षक दुष्यंत शर्मा, कोषाध्यक्ष केशव कुर्रे, एवं पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सतनामी समाज बालको के अध्यक्ष रमेश जटवार, उपाध्यक्ष मंगल घृतलहरे, सचिव संतोष बंजारे के साथ समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के पश्चात दुष्यंत शर्मा एवं भोजेंद्र सिंह के द्वारा मिनी माताजी की सादगी, सरलता भरे जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके दिखाई मार्ग में चलने हेतु प्रेरित किया गया।

दुष्यंत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “मिनी माताजी एक महान आत्मा थीं, जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा में समर्पित कर दिया। उनकी सादगी, सरलता, और निस्वार्थता ने हम सभी को प्रेरित किया है।”

भोजेंद्र सिंह ने कहा, “मिनी माताजी का जीवन एक प्रेरणा है हम सभी के लिए। उनके दिखाई मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जा सकते हैं।”

इस अवसर पर मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मिनी माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

Share This Article