Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस की अहम बैठक, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Vedant samachar
2 Min Read


जांजगीर-चाम्पा, 10 अगस्त 2025 – जांजगीर-चाम्पा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में क्राइम मीटिंग ली. इस बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों सहित CCTNS आपरेटर आरक्षक भी शामिल हुए.

क्राइम मीटिंग के मुख्य बिंदु

  • पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को कम करना: किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही करना.
  • गंभीर अपराधों एवं महिला संबंधित अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी: गंभीर अपराधों एवं महिला संबंधित अपराधों के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण का निराकरण करना.
  • लंबित अपराध/चालान, शिकायत, मर्ग का त्वरित निराकरण: थाना में लंबित अपराध/चालान, शिकायत, मर्ग का त्वरित निराकरण कर निकाल करना.
  • अवैध शराब/गांजा के बिक्री पर रोक: थाना/चौकी क्षेत्र में अवैध शराब/गांजा के बिक्री की सूचना मिलते ही आरोपियों के विरुद्ध त्वरित विधिसम्मत कार्यवाही करना.
  • शांति व्यवस्था बनाए रखना: थाना/चौकी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करना.

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था
आगामी गणेश पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए समितियों की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिशा-नि निर्देश देना.

बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, DSP जितेंद्र खूंटे, CSP श्रीमती कविता ठाक्टर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, SDOP प्रदीप कुमार सोरी, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहे.

Share This Article