पेंड्रा: Road Accident In Pendra: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। लगातार हो रहे सड़क हादसों के चलते लोगों के मन में भी डर बैठ गया है। लोग घर से निकलने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो गए हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
तीन लोगों की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर
Road Accident In Pendra: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा पेंड्रा के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है।



